संधाला गांव के किसान के नगली गांव के रकबे स्थित खेत में लगे ट्यूबवेल से मोटर चोरी हो गई। सूचना पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। पुलिस को दी शिकायत में सुरेंद्र कुमार ने बताया कि उसका खेत नगली गांव के रकबे में स्थित है। जहां सुबह पहुंचकर देखा कि ट्यूबवेल से पांच हार्स पावर की मोटर चोरी है। आसपास तलाश करने पर भी मोटर का पता नहीं चला।