फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: सरकारी स्कूल में दाखिले के लिए किया प्रेरित

Tue, 18 Apr 2023 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। प्रवेश उत्सव को लेकर सोमवार को राजकीय आदर्श संस्कृति प्राथमिक विद्यालय की ओर से गांव मानकपुर में नामांकन रैली निकाली। रैली राजकीय अध्यापक संघ जिला प्रधान महेंद्र सिंह कलेर व खंड छछरौली प्रधान सुदेश कुमार के नेतृत्व में निकाली गई। शिक्षकों व विद्यार्थियों ने लोगों को सरकारी स्कूल में दालिखे के लिए जागरूक किया।
नामांकन रैली ललहाड़ी कलां व मानकपुर की गलियों से गुजरी। इस दौरान लोगों को सरकारी स्कूलों में मिल रही सुविधाओं के बारे बताया गया। नामांकन रैली के अलावा शिक्षक टीम बनाकर घर-घर जाकर अभिभावकों को सरकारी स्कूलों में दी जा रही सुविधाओं के बारे में अवगत करवा रहे हैं। पहली से आठवीं तक के विद्यार्थियों को दाखिले के साथ ही मुफ्त पाठ्य पुस्तकें दी जा रही हैं।
विज्ञापन

शिक्षक नेता महेंद्र कलेर ने कहा कि सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए विभिन्न योजनाएं चला रही है। जिसका लाभ लेने के लिए बच्चों का दाखिला सरकारी स्कूलों में करवाएं। कलेर ने अध्यापकों का आह्वान करते हुए कहा कि घर घर जाकर नामांकन अभियान चलाएं। अभिभावकों को प्रेरित करें और सरकारी सुविधाओं को बताएं। उन्होंने कहा कि इस दौरान ध्यान रखें कि कोई लड़की विद्यालय दूर न रहे।
विज्ञापन

लोगों को लड़का लड़की समानता व लड़कियों से भेदभाव न करने के लिए प्रेरित करें। लोगों को जागरूक करने के लिए विद्यालय प्रबंधन समिति का सहयोग लें। अधिक से अधिक बच्चों का दाखिला सरकारी स्कूलों में करवाना सुनिश्चित करें। इस दौरान अध्यापक सुदेश कुमार, राजेश कुमार, राजबीर, प्रदीप कुमार, प्रदीप कलेर, सुशील कुमार, सुमन देवी, जसविंद्र, रविंद्र कुमार आदि घर-घर जाकर स्कूलों में मिल रही सुविधाओं के बारे में अभिभावकों को अवगत करवाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें