फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट लगने से मां-बेटे की मौत

Fri, 19 Jun 2015 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूराे/यमुनानगर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कान्हड़ी कलां गांव में फर्राटे पंखे से करंट लगने से मां-बेटे की मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद छप्पर पुलिस ने घटना स्थल का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया तथा शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। शनिवार को जगाधरी के सरकारी अस्पताल में दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस के मुताबिक मृतका के मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल पक्ष पर बेटी तथा बच्चे को करंट लगाकर मारने का आरोप लगाया है। जांच अधिकारी महेर सिंह का कहना है कि दोनों पक्षों को बातचीत के लिए थाने में बुलाया गया है। तफ्तीश के बाद ही आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को कान्हड़ी कलां निवासी 24 वर्षीया रजनी देवी अपने दो साल के बेटे दिशांत को गोद में लेकर घर में फर्राटे के सामने बैठी थी। बताया जा रहा है कि इस दौरान फर्राटे में तकनीकी खराबी आ गई। जब वह फर्राटे को ठीक करने लगी तो एकाएक दोनों को करंट लग गया। जिस कारण वे दोनों बुरी तरह से झूल गए। सूचना मिलने के बाद परिजनों ने आनन फानन में उन्हें शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मां-बेटे की एक साथ मौत के बाद उनके घर में मातम पसर गया। पुलिस के मुताबिक परिजन दोनों शवों को गांव में ले गए
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलने पर पुलिस ने गांव का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया तथा शवों को कब्जे में लेकर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए जगाधरी अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया। जांच अधिकारी मेहर सिंह का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं इस मामले में मृतका रजनी के मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल पक्ष पर उसे करंट लगाकर मारने का आरोप लगाया है। पुलिस के मुताबिक 18 नवंबर 2010 में रजनी की शादी कान्हड़ी कलां निवासी सतीश कुमार से हुई थी। सतीश मेहनत मजदूरी करता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें