फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रोफेसर कॉलोनी के मां-बेटे मिले पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में कोरोना के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। हालांकि जिले में रिकवरी रेट 80 फिसदी तक पहुंच गया है, लेकिन कुछ मामलों की कॉन्टेक्ट हिस्ट्री न मिलने से परेशानी सामने आ रही है। बुधवार को दो और नए मामले सामने आए हैं। इसमें एक महिला और उसका बेटा शामिल हैं। महिला 74 साल की बुजुर्ग और बेटा 32 साल का है। दोनों प्रोफेसर कॉलोनी के रहने वाले हैं। महिला का पति कुछ दिन पहले पॉजिटिव पाया गया था। मां बेटा भी बुजुर्ग के संपर्क में आने से संक्रमित हुए हैं। इनकी कॉलोनी पहले ही कंटेनमेंट जोन में थी।
विज्ञापन

प्रोफेसर कॉलोनी निवासी बुजुर्ग पॉजिटिव पाया गया था। इस दौरान मां बेटे में कोई लक्ष्ण नहीं थे। बुजुर्ग को आइसोलेट कर दिया गया था। इसके बाद मां बेटे को बुखार व सर्दी जुकाम की शिकायत हुई। कुछ दिन दवा लेने पर जब आराम नहीं आया तो चिकित्सकों ने उन्हें कोरोना टेस्ट के करवाने की सलाह दी। दोनों के सैंपल भेजे गए, जो पॉजिटिव पाए गए हैं। अब दोनों को भी आइसोलेट कर कॉलोनी को फिर से सैनिटाइज करवा दिया गया है।
जिले में अब तक कुल कोरोना पाजिटिव केस की संख्या 126 हो गई है। जबकि एक्टिव केस की संख्या 24 है। इसमें से सौ मरीज बिल्कुल ठीक हो चुके हैं। जिन्हें डिस्चार्ज कर घर भेज दिया गया है। वहीं बीमारी से मरने की संख्या एक है। जिसकी मौत मौहाली में हुई थी। वहीं एक युवक ने मुलाना अस्पताल में बीमारी के चलते फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। कुल मामलों में से 107 तो जिले से हैं, जबकि 19 मामले दूसरे राज्यों संबंधित हैं। जिले में अब कोरोना के 24 एक्टिव केस है।
विज्ञापन

जिले में स्वास्थ्य विभाग की ओर से 7680 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। जिनमें से 7043 लोगों की रिपोर्ट नेगटिव आई है। 126 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जबकि अन्यों की रिपोर्ट का विभाग को इंतजार है। डीसी मुकुल कुमार ने बताया कि बुधवार को कोरोना के दो पॉजिटिव केस मिले हैं। कॉलोनी की गली को सील कर कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। उन्होंने बताया कि मोबाइल स्वास्थ्य टीमों द्वारा अब तक 1,55,279 लोगों की स्क्रीनिंग की गई है तथा 7680 लोगों के कोरोना टेस्ट लिए गए हैं। जिनमें से 7043 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। उन्होंने बताया कि जिले में कुल 126 पॉजिटिव केस हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें