Most cases of lumpi virus in Yamunanagar, 4500 cows caught so far
- फोटो : Yamuna Nagar
यमुनानगर। लंपी वायरस के हरियाणा में सबसे अधिक केस यमुनानगर में मिले हैं। अब तक यहां 4500 गाय लंपी वायरस की चपेट में आ चुकी हैं। लगातार बढ़ते मामले देख पशुपालन एवं डेयरी विभाग के महानिदेशक डॉ. बिरेंद्र सिंह लौरा रविवार को यमुनानगर पहुंचे। यहां विभाग के अधिकारियों और चिकित्सकों से लंपी वायरस की स्थिति जानी और इसकी रोकथाम के लिए दिशा-निर्देश जारी किए।
पत्रकारों से बातचीत में डॉ. बिरेंद्र सिंह लौरा ने बताया कि लंपी वायरस के सबसे अधिक केस यमुनानगर में हैं। पूरे हरियाणा की बात करें तो अकेले यमुनानगर में लंपी वायरस के 90 फीसद केस हैं। यहां अब तक साढ़े 4 हजार केस सामने आ चुके हैं। इनमें अभी तक लंपी वायरस के लक्षण सिर्फ गायों में दिखे हैं। भैंस और अन्य पशुओं पर लंपी वायरस का असर नहीं दिखा है। गायों को लेकर भी पशुपालकों को घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि वायरस के चलते मौत एक फीसद से भी कम है। इसमें जरूरत केवल विभाग की ओर से जारी एडवाइजरी का पालन करने की है। अभी वैक्सीनेशन नहीं कराई जा रही, क्योंकि इससे लंपी वायरस व अन्य बीमारियों से ग्रस्त गायों की स्थिति ज्यादा बिगड़ सकती है। इसलिए अभी वैक्सीनेशन को लेकर फैसला नहीं लिया गया है। फिलहाल वायरस ग्रस्त गायों को बुखार उतारने और जख्म भरने की दवा दे रहे हैं।