संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। अनाज मंडियों से रोजाना धान उठान होने के बाद भी हालात सामान्य होने का नाम नहीं ले रहे। जितना धान उठाया जाता है उससे कहीं ज्यादा धान रोजाना मंडियों में आ जाता है। जिससे हालात जस के तस बने हुए हैं।
प्रशासन जिले की 13 मंडियों में अब तक 239258 मीट्रिक टन धान की खरीद कर चुका है। परंतु इसमें से अभी तक 117590 एमटी धान की उठान हो पाया है। मंडियों में 121668 मीट्रिक टन धान अभी भी पड़ा हुआ है। इसमें से ज्यादातर धान खुले में ही पड़ा है। यदि अचानक मौसम खराब हो जाए तो सारा धान बरसात में भीग जाएगा।
अब तक सभी अनाज मंडियों में जो धान खरीदा गया है उसमें खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की बात करें तो इन्होंने मंडियों में कुल 139910 मीट्रिक टन धान की खरीद की है। इसमें से उठान 79066 एमटी का ही हो सका है। वहीं हैफेड ने 53077 एमटी धान की खरीद की। जिसमें से 22611 एमटी की उठान करवा दी गई है।
हरियाणा वेयर हाउस कॉर्पोरेशन ने कुल 46271 एमटी धान की खरीद की है, जिसमें से 15913 एमटी उठान करवा दिया है। इस तरह तीनों एजेंसियों 121668 एमटी धान मंडियों में पड़ा हुआ है। डीसी कैप्टन मनोज कुमार ने बताया कि खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा 139910 मीट्रिक टन, हैफेड द्वारा 53077 मीट्रिक टन, हरियाणा भंडारण निगम द्वारा 46271 मीट्रिक टन की खरीद की गई है।
वहीं बिलासपुर अनाज मंडी में 20997 मीट्रिक टन, छछरौली अनाज मंडी में 29704 मीट्रिक टन, गुमथला राव अनाज मंडी में 3023 मीट्रिक टन, जगाधरी अनाज मंडी में 45153 मीट्रिक टन, जठलाना अनाज मंडी में 2259 मीट्रिक टन, खारवन मंडी में 3732 मीट्रिक टन, प्रताप नगर अनाज मंडी में 26688 मीट्रिक टन की खरीद की है।
साथ ही सरस्वतीनगर अनाज मंडी में 54438 मीट्रिक टन, रादौर अनाज मंडी में 18357 मीट्रिक टन, रणजीतपुर मंडी में 9790 मीट्रिक टन, रसूलपुर अनाज मंडी में 8043 मीट्रिक टन, साढौरा अनाज मंडी में 16857 मीट्रिक टन व यमुनानगर अनाज मंडी में 217 मीट्रिक टन धान की खरीदा गया है।