फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: गांवों से ज्यादा शहर में शहर में मिले डेंगू के मरीज

Wed, 03 Sep 2025 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
कूलर में लार्वा की तलाश करता कर्मचारी। प्रवक्ता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिले में डेंगू इस बार उल्टी चाल चल पड़ा है। पहले ग्रामीण क्षेत्र में डेंगू का कहर ज्यादा देखने को मिलता था। इस बार शहर के लोग ज्यादा चपेट में आ रहे हैं। जिले में अब तक डेंगू के कुल 19 केस मिल चुके हैं। इनमें से 11 केस शहर में और आठ ग्रामीण क्षेत्र में मिले हैं।
डेंगू की चपेट में आने वालों में 10 पुरुष व नौ महिलाएं हैं। वहीं राहत की बात यह है कि चिकनगुनिया का अभी तक कोई केस नहीं मिला है और मलेरिया के केवल तीन केस ही सामने आए हैं। कई दिनों से मलेरिया का कोई केस सामने नहीं आया है। इससे साफ है कि शहर में डेंगू फैलाने वाले मच्छरों की भरमार है।
विज्ञापन

जिला मलेरिया विभाग का पूरा फोकस इस वक्त शहरी क्षेत्र पर है। शहर की कॉलोनियों में ब्रीडर चेकरों को लगाया गया है, जो घर-घर जाकर मच्छरों के लारवा की जांच कर रहे हैं। शहरी क्षेत्र में खाली प्लॉट भी डेंगू फैलने का बड़ा कारण बन गए हैं। वह इसलिए क्योंकि खाली प्लाटों में बारिश का पानी भर जाता है। काफी लोगों ने शहर में प्लॉट खरीद कर इनकी चहारदीवारी करवा कर गेट लगवा रखे हैं।
जब बारिश होती है तो इनमें पानी जमा हो जाता है जिसमें मच्छर का लारवा तेजी से पनपता है। यही लारवा मच्छर बनकर लोगों को डंक मारता है। गत दिनों हुई हुई बैठक में शहरी संपदा विभाग को ऐसे लोगों पर कार्रवाई करने को कहा गया था, लेकिन हुआ कुछ नहीं। दिक्कत यह है कि इस बार लगातार बारिश होने से शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में ठीक से फाॅगिंग भी नहीं हो पाई।
डेंगू संक्रमित मिले बुजुर्ग
तेलीपुरा गांव में 60 साल के बुजुर्ग डेंगू संक्रमित मिले हैं। उन्हें उपचार के लिए उप जिला अस्पताल जगाधरी में भर्ती कराया गया है। परिजनों के मुताबिक 27 अगस्त से उन्हें बुखार आ रहा था। आराम नहीं होने पर अस्पताल ले जाया गया। वहां डेंगू जांच के लिए उनका सैंपल लिया गया, जो पॉजिटिव आया। मलेरिया विभाग की टीम ने उनके घर व आसपास फॉगिंग करवाई। साथ ही कुछ लोगों के सैंपल भी लिए। जिले में अभी तक 13948 घरों की जांच की गई। जिनमें से 7162 घरों में डेंगू का लारवा मिल चुका है। इस पर मकान मालिक को नोटिस दिया गया।
डेंगू के लक्षण
डेंगू के मरीज को सिरदर्द, मांसपेशियों, हड्डी या जोड़ों में दर्द, उल्टी आना, पेट की खराबी, आंखों के पीछे वाले हिस्से में दर्द और त्वचा पर चकत्ते या लाल रंग के दाने निकलते हैं। डॉक्टरों का कहना है कि लक्षण नजर आते ही तुरंत जांच करानी चाहिए।


बचाव के लिए क्या करें
फुल बाजू के कपड़े पहनें। मच्छरदानी का प्रयोग करें। रोजाना तीन लीटर से ज्यादा पानी पीएं। घर में गमले, कूलर व बर्तन में पानी जमा न होने दें। धारीदार मच्छर शरीर पर बैठे तो तत्काल सतर्क हो जाएं। पानी जमा मिले तो मिट्टी का तेल या डीजल डाल दें।
विज्ञापन


बारिश लगातार हो रही है, जिससे लार्वा पानी में बह जाता है। इससे डेंगू के केस कम हैं। अभी 19 केस मिल चुके हैं। शहर में डेंगू केस की संख्या थोड़ी ज्यादा है। आने वाले दिनों में डेंगू के केस की संख्या बढ़ सकती है। लोग सावधानी बरतें। अपने घरों में रखे गमलों, खाली बर्तनों, फ्रिज के पीछे लगी पानी की ट्रे को साफ करते रहें। - डॉ. सुशीला सैनी, जिला मलेरिया अधिकारी, यमुनानगर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें