फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: निबंध लेखन में मोनिका, पोस्टर मेकिंग में सुखमन प्रथम

Thu, 02 Oct 2025 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान मौजूद छात्राएं व अध्यापिकाएं। संस्थान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। डीएवी कन्या महाविद्यालय में गांधी स्ट्डी सेंटर ने कार्यक्रम किया। इसमें छात्राओं व स्टाफ ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही छात्राओं में निबंध लेखन, प्लास्टिक हटाओ-थैला अपनाओ, बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट व पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिताएं हुई।
निबंध लेखन में बीए द्वितीय वर्ष की मोनिका ने पहला, वैष्णवी ने दूसरा व शिवानी ने तीसरा स्थान पाया। प्लास्टिक हटाओ थैला बनाओ प्रतियोगिता में डिप्लोमा इन फैशन डिजाइनिंग की आरजू ने पहला, बीए द्वितीय वर्ष की प्रिया ने दूसरा तथा एकता व राशि ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान अर्जित किया। अलीशा व खुशबू को सांत्वना पुरस्कार मिला।
विज्ञापन

बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट प्रतियोगिता में बीए द्वितीय वर्ष की शिवानी ने पहला, ईशा व दीक्षा ने दूसरा तथा अनीशा ने तीसरा स्थान अर्जित किया। पोस्टर मेकिंग में सुखमन ने पहला, निकिता ने दूसरा स्थान अर्जित किया। कॉलेज की कार्यवाहक प्रिंसिपल डॉ. सुरिंद्र कौर, गांधी स्टडी सेंटर इंचार्ज डॉ. मोनिका शर्मा समेत सभी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
विज्ञापन

प्रतिभागियों ने तैयार सामान की प्रदर्शनी भी लगाई गई। इसके माध्यम से छात्राओं ने सृजनात्मक प्रतिभा का परिचय दिया। प्रतिभागियों की ओर से से बनाए गए कपड़े के थैले स्टाफ ने खरीद कर हौसला बढ़ाया। निर्णायक मंडल में डॉ. रीटा सिंह, डॉ. मीनाक्षी सैनी, पारूल सिंह, डॉ. दीपिका घई व लीपाक्षी शामिल रहीं। इससे पूर्व गांधी स्टडी सेंटर सर्टिफिकेट कोर्स के विद्यार्थियों ने इतिहास विभाग अध्यक्ष डॉ. अमनप्रीत कौर के निर्देशन में जीएमएन कॉलेज अंबाला के गांधी स्टडी सेंटर में शैक्षणिक भ्रमण कराया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें