फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: वेतन से काटे रुपये, नहीं बने चिरायु कार्ड

Wed, 26 Jun 2024 06:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ की बैठक सब डिवीजन साढौरा व बिलासपुर में मंगलवार को हुई। इसमें मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष आशीष धीमान मौजूद रहे। इस दौरान कर्मचारियों ने अपनी समस्याएं रखी। जिसमें सबसे बड़ी समस्या कर्मचारियों को मेडिकल सुविधा की आ रही है।
आशीष धीमान ने कहा कि चिरायु कार्ड बनाने के लिए हरियाणा कौशल रोजगार निगम ने 1500 रुपये सभी कर्मचारियों के वेतन से काटे थे, लेकिन अभी तक भी किसी कर्मचारी का चिरायु कार्ड नहीं बना। ऐसे पूरे प्रदेश में लगभग 60 हजार कर्मचारी हैं जिनका करोड़ों रुपया हरियाणा सरकार के पास गया हुआ है। वर्ष 2023 से आज तक किसी का चिरायु कार्ड नहीं बना। सरकार को इस और ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन

हरियाणा सरकार भर्ती हुए नए कर्मचारियों के हितैषी होते हुए विधानसभा में उनके लिए बिल लाने की बात कर रही है, लेकिन एक तरफ हरियाणा प्रदेश के डेढ़ लाख कच्चे कर्मचारी भी है। जिनके लिए विधानसभा में पॉलिसी लाने का काम हरियाणा सरकार करे। इन कर्मचारियों के साथ उनके परिवार भी जुड़े हैं जिनकी संख्या 15 से 20 लाख है। पिछले 10 से 15 साल तो कुछ नौ साल से अपनी सेवाएं हरियाणा सरकार को दे रहे हैं।
विज्ञापन

सभी कर्मचारी पूरी निष्ठा से ईमानदारी से अपना कार्य कर रहे हैं। सरकार इस और ध्यान दें और पॉलिसी बनाकर सभी कर्मचारियों को रेगुलर करने का काम करें। इस मौके पर जिला सचिव रजत चौधरी, सह सचिव सुभाष राणा, राजवीर शर्मा, प्रशांत यादव, राजेश सैनी, रवि शर्मा व सभी कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें