थाना छप्पर क्षेत्र के एक गांव में युवक ने घर में घुस कर युवती से छेड़छाड़ की। युवती ने जब इसका विरोध किया तो आराेपी ने उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए युवक पर केस दर्ज कर लिया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
थाना छप्पर पुलिस को दी शिकायत में 19 वर्षीय युवती ने बताया कि नौ जून की रात वह घर पर मौजूद थी। परिवार के सदस्य कहीं बाहर गए हुए थे। तभी आरोपी कमल उसके घर में घुस आया और अकेला पाकर उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। जब उसने विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की। साथ ही धमकी दी कि यदि इस बारे में उसने किसी को बताया तो वह उसे जान से मार देगा। आरोपी उसे धमकी देते हुए वहां से फरार हो गया। परिजन घर लौटे तो उसने सारी बात से उन्हें अवगत कराया। परिजनों ने थाने में शिकायत दी। मामले की जांच कर रही एएसआई बबीता ने बताया कि आरोपी कमल के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।