फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ और मारपीट

Sat, 04 May 2024 03:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। छछरौली थाना क्षेत्र के गांव में एक व्यक्ति ने एक घर में घुसकर एक महिला के साथ छेड़छाड़ की। महिला के विरोध करने पर आरोपी ने एक महिला के साथ उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने मामले की जांच के बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन


थाना छछरौली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 29 अप्रैल को रात वह घर पर अकेली थी। उसके परिवार के सदस्य किसी काम से बाहर गए थे। इस दौरान उनके गांव का ही धर्मवीर उनके घर में घुस गया। आरोपी ने घर का गेट बंद कर उसके साथ अश्लील हरकत करनी शुरू कर दी। जब उसने विरोध किया तो आरोपी धर्मवीर ने पारुल के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट की। इसके बाद आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग गए। उसने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें