फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: रास्ते में रोककर नाबालिग से की छेड़खानी

Thu, 19 Dec 2024 02:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जठलाना। क्षेत्र के एक गांव में युवक ने रास्ते में रोककर नाबालिग लड़की के साथ छेड़खानी की। लड़की के विरोध करने पर आरोप युवक ने उसे जान से मारने की धमकी दी और मौके से भाग गया। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी 16 वर्षीय लडक़ी किसी काम से बाहर गई थी। शाम साढ़े पांच बजे जब वह वापस लौट रही थी तो उनके गांव के ही बलविंद्र ने उसे रोक लिया और उसके साथ छेड़खानी करने लगा। उसकी लड़की के विरोध करने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। उसकी लड़की के शोर मचाने पर आरोपी युवक मौके से फरार हो गया। उसकी लड़की ने घर आकर उसे घटना के बारे में बताया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें