फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: नीट में मोहम्मद अयार को 4442वां स्थान

Mon, 20 Jul 2026 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
मोहम्मद अयार। 
विज्ञापन
यमुनानगर। गांव टापू कमालपुर के छात्र मोहम्मद अयार ने नीट में शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑल इंडिया केटेगरी में 4442वां स्थान हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार और गांव में खुशी का माहौल है। मोहम्मद अयार के चाचा ज्ञासु राणा ने बताया कि वह शुरू से ही मेहनती और लगनशील छात्र रहा है। उसके पिता लियाकत अली किसान हैं। मां शहनुदा गृहिणी हैं। परिवार ने हमेशा उसे पढ़ाई के लिए प्रेरित किया। वह प्रतिदिन करीब 10 घंटे तक पढ़ाई करता था। मोहम्मद अयार ने बताया कि वह ऐसे लोगों की सेवा करना चाहता है जो आर्थिक कारणों या चिकित्सा सुविधाओं के अभाव में अपना इलाज नहीं करवा पाते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें