फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: अगले साल दिखेगा रेलवे स्टेशन का आधुनिक रूप

Mon, 07 Aug 2023 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



यमुनानगर। अगले साल लोगों को यमुनानगर जगाधरी रेलवे स्टेशन का नया रूप देखने को मिलेगा, जिसमें अत्याधुनिक यात्री सुविधाएं उपलब्ध होंगी। यही नहीं रेलवे स्टेशन पर लोगों को भारतीय संस्कृति की झलक भी देखने को मिलेगी। यात्रियों को यह सुविधा सरकार की महत्वाकांक्षी अमृत भारत स्टेशन के तहत मुहैया करवाई जाएंगी। इस योजना का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से शुभारंभ किया।
साल 2024 की शुरुआत में यात्रियों को रेलवे स्टेशन पर स्वचालित सीढ़ियां (एस्केलेटर), लिफ्ट, फूड कोर्ट, आधुनिक विश्राम गृह, उन्नत आरक्षण केंद्र व टिकट घर, पार्सल सेवा, दिव्यांग व बीमार यात्रियों के लिए विशेष सुविधा मिलेगी। योजना पर रेलवे स्टेशन के आधुनिकीकरण व सुंदरीकरण पर अनुमानित 22 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। वहीं योजना शुभारंभ को लेकर रेलवे स्टेशन पर भव्य समारोह करवाया गया।
विज्ञापन

समारोह में वन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर मुख्यातिथि रहे। विशिष्ट अतिथि कुरुक्षेत्र सांसद नायब सैनी, विधायक घनश्याम दास अरोड़ा, मेयर मदन चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा रहे। स्कूल शिक्षा मंत्री ने अमृत भारत योजना का शिलान्यास किया। मंत्री कंवरपाल ने कहा कि अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत यमुनानगर जगाधरी रेलवे स्टेशन का आधुनिकीकरण व सुंदरीकरण किया जा रहा है। यमुनानगर प्लाईवुड व जगाधरी बर्तन उद्योग के लिए विश्व में मशहूर है। इसके बाद यमुनानगर जगाधरी रेलवे स्टेशन की भी देश व विदेशों में पहचान होगी।
विज्ञापन

विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने कहा कि दुनिया भर में प्रसिद्ध यमुनानगर में एक और इतिहास रचने जा रहा है। यह आधुनिक रेलवे स्टेशन लोगों का सफर और खूबसूरत व हसीन बनाएगा। स्टेशन पर अभी लोगों को मुफ्त वाईफाई की सुविधा मिल रही है। अब देश के किसी राज्य व विदेशों से कोई यहां आएगा तो रेलवे स्टेशन देखकर प्रभावित होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें