फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: डिजिटल तकनीक से दी जाएगी आधुनिक शिक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
आदर्श संस्कृति स्कूल के बाद सरकार पीएम स्कूल फॉर राइजिंग इंडिया योजना के तहत स्कूल खोलने जा रही है। सरकार की योजना के अनुसार इस सत्र से यह स्कूल खोले जाने हैं। जिसके लिए सभी जिलों के अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं। विभाग ने योजना पर काम करना शुरू कर दिया है। इस सत्र से जिले के हर खंड में दो पीएम श्री स्कूल खोले जाएंगे। इन स्कूलों में विद्यार्थियों को बेहतरीन और आधुनिक प्रणाली से शिक्षा दी जाएंगे। जिसमें कुशल एवं प्रशिक्षित अध्यापक पढ़ाएंगे। विभाग की ओर से स्कूलों के नामों की सूची मुख्यालय को भेज दी गई है। पीएम श्री स्कूलों में विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षा और डिजिटल सुविधा से जोड़ा जाएगा, जिससे इन स्कूलों में पढ़ने वाले निजी स्कूलों के विद्यार्थियों को टक्कर दे सकें। मामूली फीस में विद्यार्थियों को उच्च गुणवत्ता की शिक्षा देने की इस महत्वाकांक्षी योजना पर काम शुरू हो चुका है। इसके लिए जगाधरी, छछरौली, प्रतापनगर, बिलासपुर, साढौरा, सरस्वतीनगर व रादौर खंडों के स्कूलों की रिपोर्ट तैयार कर भेज दी है। इन स्कूलों में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत तैयार पाठ्यक्रम और उसकी सिफारिशों के तहत पढ़ाई करवाएंगे।
विज्ञापन

पीएम श्री स्कूलों के चयन के लिए सरकार की ओर से मानक निर्धारित किए गए हैं। इसके लिए सीनियर सेकेंडरी स्कूल के लिए छह बिंदुओं पर मापदंड तैयार कर ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। स्कूलों को इन छह मानकों के आधार पर 168 अंकों दिए गए हैं। नियमों के अनुसार जगाधरी, रादौर, सरस्वती नगर, बिलासपुर, साढौरा, प्रतापनगर व छछरौली से कुल 33 स्कूलों ने आवेदन किया था। जिसमें से पांच स्कूल मानक पूरे नहीं कर पाए। मानक पूरे करने 28 स्कूलों के नाम जिला विभाग की ओर से पोर्टल पर दे दिए हैं। ट्विन सिटी से शहीद नवीन वैद्य, मॉडल कॉलोनी, मंडौली, दामला, जगाधरी व भंभौली के स्कूलों का नाम भेजा गया है।
पीएम श्री स्कूल पूर्णत: आधुनिक सुविधाओं से लैस होंगे। जिसके विद्यार्थियों डिजिटल प्रणाली से शिक्षा दी जाएगी। वहीं इन स्कूलों में एक से दो दिन तय होंगे। इस दिन विद्यार्थी बिना बैग के स्कूल आकर भी पढ़ाई कर सकेंगे। इन स्कूलों में केंद्र सरकार की ओर से नवोदय व केंद्रीय विद्यालय की जैसी सुविधाएं मिलेंगी। इन स्कूलों में तमाम इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए केंद्र सरकार बजट मुहैया करवाएगी। इन में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) आधारित अनिवार्य पाठ्यक्रम, लाइब्रेरी, कंप्यूटर लैब, अच्छे ट्रेनिंग प्राप्त शिक्षक, लर्निंग आउट क्रम, वोकेशनल ट्रेनिंग, इंटर्नशिप की सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी।
विज्ञापन

पीएम श्री योजना के तहत जिले के हर खंड में दो स्कूल खोले जाने हैं। जिसके मानक पूरा करने वाले जिले के सभी खंडों से कुल 28 स्कूलों के नाम भेजे गए हैं। निदेशालय की ओर से चयनित स्कूलों की अधिसूचना जारी की जाएगी। इन स्कूलों में विद्यार्थियों को आधुनिक व डिजिटल शिक्षा की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

-डॉ. धर्मवीर सिंह, सहायक, परियोजना समन्वयक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें