प्रदर्शनी का अवलोकन करते पूर्व विधायक व अन्य। संंस्थान
व्यासपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को सेवा संकल्प कार्यक्रम करवाया गया। कार्यक्रम विद्यालय प्रभारी लवनेश कुमार के नेतृत्व में हुआ। इसमें पूर्व विधायक बलवंत सिंह मुख्यातिथि रहे। वरिष्ठ प्राध्यापक ऋतु रानी और राम नरेश की देखरेख में प्रदर्शनी लगाई गई। विद्यार्थियों ने अपनी कलाकृतियों से सेवा संकल्प, विकसित भारत-2047 और मेक इन इंडिया इत्यादि राष्ट्रीय योजनाओं के मॉडल प्रदर्शित किए। मुख्यातिथि ने विद्यार्थियों को योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान बलजीत कौर, रीना बंसल, बेअंत कौर, पारुल, मनजीत कौर, तृप्ता रानी, प्रदीप कुमार उपस्थित रहे। संवाद