फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: मॉडल स्टेशन का काम सुस्त, यात्री और कर्मचारी परेशान

Sat, 10 Feb 2024 03:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। रेलवे स्टेशन को मॉडल बनाने का काम सुस्त चल रहा है। इन्हें पूरा करने में करीब दो से तीन महीने का समय और लग सकता है। काम धीमा होने से यात्रियों और कर्मचारियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
निर्माण के चलते स्टेशन पर हर तरफ तोड़फोड़ व अव्यवस्था है। प्रवेश व निकास का रास्ता नहीं है, ऐसे में इसके लिए टिकट विंडो वाले रास्ते का इस्तेमाल किया जा रहा है। स्टेशन पर अभी मुख्य प्रवेश के पोर्च का निर्माण चल रहा है। जिसे पूरा होने में करीब एक महीने का समय लग सकता है। इसके बाद प्लेटफार्म की मरम्मत की जानी है।
विज्ञापन

वहीं प्लेटफार्म नंबर एक पर बने वेटिंग रूम भी तैयार किए जाने हैं। इसके अलावा एक से दूसरे प्लेटफार्म पर जाने के लिए एस्केलेटर (स्वचालित सीढि़यी) लगाया जाना है। इसके अलावा प्लेटफार्म नंबर की लंबाई बढ़ाई गई है। इस प्लेटफार्म पर शेड्, एलईडी कोच स्टेट्स डिसप्ले, लाइट सहित अन्य काम भी लंबित हैं। इन सब कामों में दो से तीन महीने का समय लग सकता है।
अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत यमुनानगर जगाधरी स्टेशन पर 22 करोड़ रुपये निर्माण कार्य तो करीब छह महीने से चल रहा है। निर्माण के दौरान होने वाली परेशानियों के समाधान का कोई बंदोबस्त नहीं किया गया। निर्माण के चलते वेटिंग रूम तोड़ दिए गए हैं। वेटिंग रूम न होने के कारण लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। कोहरे के कारण इन दिनों ट्रेनें काफी देरी से चल रही हैं। ऐसे में रात को ट्रेन पकड़ने वाले यात्रियों को खुले मेंं ही ट्रेन का इंतजार करना पड़ रहा है।
कड़ाके की ठंड और शीतलहर के कारण यात्री खुले में प्लेटफार्म पर ठिठुरने को मजबूर हैं। वहीं स्टेशन के मुख्य प्रवेश पर पॉर्च का निर्माण किया जा रहा है। निर्माण के चलते इस ओर का रास्ता बंद पड़ा है। जबकि पूछताछ केंद्र की खिड़की यही पर हैं। ऐसे में ट्रेन संबंधी जानकारी लेने आने वाले लोगों को प्लेटफार्म से होकर घूम कर जाना पड़ रहा है। इससे यात्रियों के साथ रेलवे कर्मचारियों, टिकट कलेक्टर, रेलवे पुलिस व आरपीएफ को भी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन


निर्माण के दौरान ऐसी परेशानियां आती हैं। काम तेजी से पूरा किया जा रहा है। जल्द ही लोगों को स्टेशन पर आधुनिक व मॉडर्न सुविधाएं मिलेंगी। यदि कहीं अन्य तरह की परेशानी आ रही है तो उसका पता करवा कर समाधान किया जाएगा। - एनके झा, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, अंबाला मंडल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें