फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: मारपीट कर युवक से छीना मोबाइल, तीनों आरोपी दबोचे

Tue, 05 Mar 2024 02:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। बाईपास पुल पर बाइक सवार तीन युवकों ने विजय कॉलोनी निवासी नवीन के साथ मारपीट कर उसका मोबाइल छीन लिया। वारदात के कुछ ही देर बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को दबोच दिया। तीनों पर पुलिस ने केस दर्ज कर उन्हें अदालत में पेश किया। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन

शहर प्रभारी जगदीश चंद्र ने बताया कि आरोपियों की पहचान चांदपुर निवासी राकेश, मुकेश व वीरू के नाम से हुई है। आरोपियों ने विजय काॅलोनी निवासी नवीन के साथ तीन मार्च को रात के समय बाइक पर सवार होकर पहले मारपीट की थी। इसके बाद उसका मोबाइल छीनकर फरार हो गए। कुछ दूरी पर ही पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। पुलिस ने मामला दर्ज किया और तीनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। जिन्हें कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें