फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएलएन कॉलेज का एनएसएस विभाग केयूके द्वारा सर्वश्रेष्ठ घोषित

Wed, 28 Sep 2016 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, यमुनानगर।
विज्ञापन
यमुनानगर - फोटो : यमुनानगर
विज्ञापन
यमुनानगर। केयूके में एनएसएस दिवस पर मुकंद लाल नेशनल कॉलेज के एनएसएस विभाग को सर्वश्रेष्ठ विभाग घोषित किया गया। इस उपलक्ष्य में कॉलेज में भी एनएसएस दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में डॉ. लक्ष्मी जैन मौजूद रही। मां सरस्वती की वंदना से सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत हुई, इसमें कॉलेज के सभी एनएसएस विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी।
विज्ञापन


साथ ही प्रसाद नामक नाटक भी प्रस्तुत किया, जो कि डॉ. संजीव चौधरी द्वारा लिखित व निर्देशित था। इसके साथ ‘सुन भाई सुन’ नामक लघु नाटिका का भी मंचन किया गया। इसके माध्यम से कौशल विकास के बारे में जानकारी दी गई। विद्यार्थियों ने राष्ट्र सेवा के मुद्दों में गहरी रुचि व समर्पण की भावना का प्रदर्शन किया। कॉलेज प्राचार्य डॉ. शैलेश कपूर ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी और उन्हें समाज व राष्ट्र सेवा के लिए सदैव तत्पर रहने के लिए प्रेरित किया। मौके पर डॉ. अजय जैन एवं कॉलेज के गणमान्य प्राध्यापक डॉ. अजय शर्मा, डॉ. मनोहर गोयल, डॉ. संजीव चौधरी, डॉ. निर्मल सिंह के अतिरिक्त एनएसएस अधिकारी डॉ. रचना अग्रवाल, डॉ. भावना सेठी, डॉ. सोमनाथ, प्रो. राजबीर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें