फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: विधायक रेनू बाला ने सुनीं लोगों की समस्याएं

Tue, 21 Jul 2026 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान लोगों की समस्याएं सुनतीं विधायक रेनूबाला। प्रवक्ता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

व्यासपुर। रेस्ट हाउस व्यासपुर में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में सोमवार को क्षेत्र के लोगों की समस्याएं सुनाने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे। कार्यक्रम में साढौरा विधायक रेनू बाला और व्यासपुर मंडल भाजपा के पालक एवं वरिष्ठ भाजपा नेता इंजीनियर ऋषिपाल चौधरी मौजूद रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत साढौरा के पूर्व विधायक स्वर्गीय राजपाल भूखड़ी के आकस्मिक निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुई। उपस्थित लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को दुख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की।
विज्ञापन

इसके बाद जनसंवाद कार्यक्रम शुरू हुआ, जिसमें विभिन्न गांवों से पहुंचे लोगों ने सड़क, बिजली, पानी, विकास कार्यों और अन्य जनहित से जुड़ी समस्याएं विधायक के सामने रखीं। विधायक रेनू बाला ने लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और मौके पर मौजूद अधिकारियों को कई शिकायतों का जल्द समाधान करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि जनसंवाद कार्यक्रम का उद्देश्य सरकार और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करना है। प्रदेश सरकार आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है और लोगों को अपनी समस्याओं के लिए परेशान न होना पड़े, इसके लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। कार्यक्रम में पूर्व ब्लॉक समिति अध्यक्ष भूषण गुर्जर, मंडल अध्यक्ष नरेश सैनी, मंडल महामंत्री संजीव मिल्कड़ा सहित कई भाजपा नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें