फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम के जन्मदिन पर गुरुद्वारा में विधायक ने की अरदास

विज्ञापन
गुरुद्वारा में अरदास करते विधायक घनश्याम दास अरोड़ा। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
यमुनानगर। विधायक घनश्याम अरोड़ा ने मंगलवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल के जन्मदिन पर डेरा संतपुरा गुरुद्वारा पहुंचकर उनकी लम्बी आयु की प्रार्थना करी। विधायक ने कहा कि सीएम मनोहर लाल खट्टर की अगुवाई में प्रदेश चौमुखी विकास कर रहा है। कोरोना की इस घड़ी में सीएम के नेतृत्व में अच्छा काम किया जा रहा है। इसी का नतीजा है कि प्रदेश की स्थिति अन्यों के मुकाबले बहुत अच्छी है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में सरकार बहुत सख़्त और अच्छे कदम उठा रही है। मौके पर मेयर मदन चौहान ने भी मुख्यमंत्री मनोहर लाल की दीर्घ आयु की प्रार्थना की। उन्होंने कहा की मुख्यमंत्री ने हरियाणा एक हरियाणवी एक की नीति पर चलते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक का विकास किया है। इस दौरान संत जगमोहन सिंह ने विधायक और मेयर को सरोपा भेंट कर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें