फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक ने सब्जी मंडी का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विधायक घनश्याम दास अरोड़ा अधिकारियों के साथ सब्जी मंडी का निरीक्षण करते हुए। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
यमुनानगर शुक्रवार को सुबह यमुनानगर सब्जी मंडी का विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने भाजपा प्रदेश प्रवक्ता भारत भूषण जुयाल, एसडीएम दर्शन लाल बिश्नोई, ड्यूटी मजिस्ट्रेट नायाब तहसीलदार ओमप्रकाश, नगर निगम सीएसआई अनिल नैन, पुलिस प्रशासन, मार्केट कमेटी के अधिकारी के साथ औचक निरीक्षण किया। ऐस दौरान विधायक ने सभी अधिकारियों को दिशा निर्देश देते हुए कहा कि सब्जी मंडी में सबसे पहले तो सफाई व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए। उन्होंने कहा कि अगर पुराने ठेकेदार से सही ढंग से सफाई का काम नहीं हो रहा तो उसके ठेके को रद्द किया जाए। उन्होंने कहा कि सभी आढती यह भी सुनिश्चित करें कि रेहड़ी वालों को थोक में सब्जी देते हुए रेट का पक्का बिल जरूर दें, जिससे गली मोहल्लों में चल रही सब्जी फ्रूट के रेटों की काला बाजारी बंद हो जाए। सब्जी मंडी में चल रही अव्यवस्थाओं की देखरेख की जिम्मेदारी उन्होंने प्रदेश सह प्रवक्ता भारत भूषण जुयाल एवं भाजयुमो जिला मीडिया प्रभारी बांके अरोड़ा को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें