फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक ने जनता रसोई का किया निरीक्षण

विज्ञापन
रसोई का निरीक्षण करते विधायक घनश्यामदास अरोड़ा व अन्य कार्यकर्ता। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
यमुनानगर कोरोना वायरस के संक्रमण को लेकर चल रहे लॉकडाउन के बीच कोई भी भूखा नहीं सोए, इस मंशा को लेकर जरुरतमंदों तक खाना पहुंचाने के लिए धार्मिक-सामाजिक संगठन, ग्राम पंचायत, निजी संस्था काम में जुटी हैं। महावीर कॉलोनी में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जनता रसोई चलाई जा रही है। यह रसोई भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष संजीव गोंदी की देख रेख में चल रही है। गोंदी ने बताया कि रसोई में रोजाना 500 लोगों को दो समय का भोजन दिया जा रहा है और शुभम गुलाटी, सहज दुग्गल, शशांक, उत्कर्ष, अनुज, विकास, अविनाश गुलाटी, कौशल बख्शी उनका सहयोग कर रहे हैं। रविवार को विधायक घनश्याम अरोड़ा ने जनता रसोई का दौरा कर यह सुनिश्चित किया कि भोजन की गुणवत्ता ठीक हो और भोजन बनाते वक्त और बांटते वक्त सोशल डिस्टन्सिंग का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष विभोर पहुजा व भाजपा नेता आदित्य चावला भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें