फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: विधायक ने किया मंडी का निरीक्षण

Fri, 17 Apr 2026 02:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
जगाधरी अनाज मंडी का औचक निरीक्षण करते विधायक व मौजूद मंडी अ​धिकारी। संवाद
विज्ञापन
यमुनानगर। विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने भी वीरवार को अनाज मंडी जगाधरी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान खरीद एजेंसियों से जुड़े अधिकारियों को गेहूं खरीद के साथ ही उठान प्रक्रिया तेज करने के निर्देश दिए। उन्होंने मार्केटिंग कमेटी के सचिव को निर्देश दिए कि मंडी में सफाई व्यवस्था का समुचित प्रबंध करें। उन्होंने कहा कि किसानों का हित हमारे लिए सर्वोपरि है। विधायक ने मौके पर किसानों व आढ़तियों की समस्याएं भी सुनीं। विधायक ने कहा कि चालू रबी सीजन के दौरान जगाधरी अनाज मंडी में अब तक 218655.70 क्विंटल गेहूं की आवक हुई है जिसमें से 186796.70 गेहूं की खरीद हो चुकी है तथा जिसमें से 64490 क्विंटल गेहूं का उठान मंडियों से हो चुका है। उन्होंने बताया कि यमुनानगर अनाज मंडी में 175.1 लाख मीट्रिक टन गेहूं की आवक हुई है जिसमें से 60 लाख मीट्रिक टन की खरीद हो चुकी है।

जगाधरी अनाज मंडी का औचक निरीक्षण करते विधायक व मौजूद मंडी अधिकारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें