जरूरतमंदों को राशन वितरित करते विधायक घनश्याम दास अरोड़ा।
- फोटो : AMAR UJALA
यमुनानगर मॉडल टाउन से पूर्व पार्षद ओम प्रकाश तलुजा कोरोना महामारी से इस लड़ाई में अपना पूरा सहयोग कर रहे हैं। इस महामारी के दौरान कोई भूखा ना सोए इस मंशा से तलुजा जरूरतमंदों को राशन वितरण कर रहे हैं। शुक्रवार को उन्होंने विधायक घनश्याम अरोड़ा की मौजूदगी में जरूरतमंदों को राशन बांटा। इस कार्य में हंस राज ढींगरा और वरिंदर कुमार उनका पूरा सहयोग कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि इसके साथ ही वे शाम नगर के मोहयाल भवन में चल रही जनता रसोई में भी सहयोग दे रहे हैं। विधायक घनश्याम अरोड़ा ने ओम प्रकाश तलुजा और उनके साथियों द्वारा किए जा रहे कार्य की प्रशंसा की और उनका हौंसला बढ़ाया। सभी से अपील भी की कि सोशल डिस्टेंसिग बनाए रखे। तभी कोरोना का चक्र तोड़ने में हम सब कामयाब होंगे। मौके पर हंस राज ढींगरा व वरिंदर कुमार भी मौजूद रहे।