दो युवकों द्वारा एक युवक से कुकर्म का मामला सामने आया है। क सप्ताह तक दोनों ने किशोर के साथ गलत काम किया। पीड़ित लड़के ने इसकी शिकायत अपने पिता से की और फिर पिता ने थाने में केस दर्ज करवाया।
थाना व्यासपुर क्षेत्र के एक गांव में दो युवकों ने दस वर्षीय किशोर से कुकर्म किया। आरोप है कि दोनों ने किशोर को बहला-फुसला कर एक सप्ताह तक कुकर्म किया। किशोर ने घर पर आपबीती बताई तो पिता ने थाने में शिकायत दी। पुलिस ने दोनों युवकों को नामजद कर लिया।
विज्ञापन
पुलिस को दी शिकायत में व्यक्ति ने बताया कि उनका दस वर्षीय बेटा कुछ दिन से गुमसुम रहने लगा था। इसकी वजह पूछने पर बेटे ने बताया कि गांव के कार्तिक व दिपांशु ने उसके साथ गलत काम किया है। बेटे ने बताया कि चार अगस्त को जब वह घर के बाहर खेल रहा था तो कार्तिक व दिपांशु उसे सुनसान जगह ले गए और उससे गलत काम किया। एक सप्ताह तक दोनों ने उससे गलत काम किया। बेटे की बात सुनकर तुरंत पुलिस में शिकायत दी। जांच अधिकारी एसआई संतोक सिंह ने बताया कि दोनों युवकों पर पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।