फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: बदमाशों ने बुजुर्ग महिला के गले से चेन झपटी

Thu, 31 Oct 2024 03:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। बदमाशों ने एक्सप्रेस ट्रेन में सफर कर रही महिला के गले से चेन झपट ली। उन्होंने सहारनपुर रेलवे स्टेशन के पास घटना को अंजाम दिया। यमुनानगर पहुंचकर महिला ने केस दर्ज कराया है। जीआरपी ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

यमुनानगर की शिवपुरी काॅलोनी निवासी 65 वर्षीय इंद्रा देवी ने थाना जीआरपी को दी शिकायत में बताया कि वह यूपी के मालीपुर रेलवे स्टेशन से यमुनानगर के लिए गंगा सतलज एक्सप्रेस की एस-7 कोच में सवार हुई थी। बुधवार सुबह चार बजे सुबह सहारनपुर रेलवे स्टेशन पहुंची थी। उस समय वह वॉशरूम जाने के लिए अपनी सीट से उठकर टायलेट तक पहुंची थी। उसी समय खिड़की में खड़े दो युवक उसके गले से सोने की चेन झपटकर ट्रेन से कूदकर फरार हो गए। महिला ने शोर मचाया लेकिन, तब तक वह दूर चले गए। यमुनानगर-जागधरी रेलवे स्टेशन पर पहुंचने पर महिला ने शिकायत देकर केस दर्ज कराया है। जीआरपी थाना जगाधरी ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें