फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: टीचर से बदमाशों ने मारपीट कर लूटी सोने की चेन

विज्ञापन
विज्ञापन
छुट्टी कर घर जा रहे तिलक राज मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी संस्थान के मैथ व कंप्यूटर के टीचर कर्ण आनंद से चार बदमाशों ने मारपीट कर गले से सोने की चेन छीन ली। वारदात शुक्रवार दोपहर बाद दो बजे संतपुरा रोड पर हुई। पुलिस ने अज्ञात चार युवकों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जाेगिंद्र मार्केट निवासी कर्ण आनंद ने शहर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह टिम्ट इंस्टीट्यूट में कंप्यूटर व मैथ का टीचर है। शुक्रवार दोपहर बाद वह कॉलेज से घर जाने के लिए पैदल ही निकला था। करीब पांच मिनट बाद जब वह संतपुरा रोड पर एमएलएन स्कूल के पास पहुंचा तो पीछे से चार अज्ञात युवकों ने उसकी गर्दन पर हाथ मारकर नीचे झुका दिया। उससे मारपीट कर नीचे गिरा दिया। इसके बाद चारों बदमाश बाइकों पर सवार होकर फरार हो गए। चारों युवकों ने मुंह पर कपड़ा बांधा हुआ था। उनकी बाइक पर भी नंबर नहीं था। उसने शोर मचाया और आरोपियों का पीछा कर पकड़ने का प्रयास किया। लेकिन वे भाग निकले। जब उसने जांच की तो उसके गले से सोने की चेन गायब थी। आरोप है कि चारों युवकों ने उसके गले से सोने की चेन भी झपटी है। शहर थाना प्रभारी पृथ्वी सिंह का कहना है कि पुलिस ने मामले में चार अज्ञात युवकों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें