फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: जंगल में बदमाशों ने मारपीट कर छीनी बाइक

Wed, 30 Aug 2023 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। गांव बल्लेवाला बेलगढ़ जंगल के रास्ते में जा रहे बाइक सवार बलाचौर निवासी रणसिंह को कुछ बदमाशों ने मारपीट कर बाइक लूट ली। पुलिस ने छह युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

गांव बलाचौर निवासी रणसिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह मजदूरी करता है। मंगलवार रात करीब साढ़े 11 बजे वह गांव बल्लेवाला से बेलगढ़ जंगल के रास्ते में निजी काम से बल्लेवाला की तरफ जा रहा था। जब वह जंगल के बीच में पहुंचा तो सामने से दो बाइकों पर पांच-छह युवक आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन बदमाशों ने उसे पकड़ लिया। उनके साथ मारपीट और डरा धमका कर उसकी बाइक छीन ली और मौके से फरार हो गए। वह किसी तरह घर पहुंचा और मामले की सूचना पुलिस को दी। प्रतापनगर थाना पुलिस ने मामले की जांच के बाद अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें