एक कॉलोनी में बहन की मदद से दो भाइयों ने युवती को कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया। आरोपियों ने उसकी फोटो व वीडियो बना ली। फोटो और वीडियो वायरल करने के आधार पर आरोपियों ने युवती को ब्लैकमेल कर कई साल तक संबंध बनाए। युवती का आरोप है कि आरोपियों ने ब्लैकमेल कर उससे करीब 34 लाख रुपये हड़प लिए। रुपये मांगने पर आरोपियों ने उसे व उसके भाई को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने उसकी शिकायत पर दोनों भाइयों व उनकी बहन के खिलाफ केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
फर्कपुर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कैंप की रणजीत कॉलोनी निवासी रमन, उसका भाई अमन व बहन सोनिया अपने परिजनों के साथ वर्ष 2014 तक उनके पड़ोस में रहते थे। पड़ोस में रहने की वजह से उसकी सोनिया के साथ दोस्ती हो गई। जिसके चलते वह अक्सर उनके घर आती जाती थी। उस समय उसकी उम्र करीब 17 साल थी। इस दौरान आरोपी सोनिया ने उसकी अपने दोनों भाईयों के साथ दोस्ती करवा दी। जिसके बाद वह सोनिया की मौजूदगी में उसके भाइयों के साथ बैठकर बातचीत करने लगी। जून 2007 में एक दिन सोनिया के माता पिता किसी काम से बाहर गए हुए थे। आरोपी सोनिया ने उसे घर पर अकेले डर होने की बात कहकर अपने घर बुला लिया। सोनिया के विश्वास में आकर वह उनके घर चली गई। कुछ देर बाद सोनिया के दोनों भाई भी घर आ गए। उनके आते ही उसने वापस जाने की बात कहीं तो सोनिया ने उसे कोल्ड्रिंक पीकर जाने की बात कहीं। जैसे ही उसने कोल्डड्रिंक पी तो वह बेहोश हो गई। आरोप है कि इसके बाद आरोपी अमन व रमन उसे एक कमरे में ले गए। जहां आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। होश आने पर जब उसने आरोपियों से इस हरकत की शिकायत अपने परिजनों को देने की बात कहीं तो आरोपियों ने उसे चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने उसे धमका कर उसके साथ कई बार संबंध बनाए। इस दौरान आरोपियों ने उसकी फोटो व वीडियो बना ली। जिसके आधार पर आरोपी उसे ब्लैकमेल करने लगे। इस दौरान आरोपियों ने उससे रुपये मांगने शुरू कर दिए। लेकिन उसने मना किया तो आरोपियों ने उसे फिर धमकाना शुरू कर दिया। वह किसी तरह अपने भाई का एटीएम लेकर आई। उसने आरोपियों को पासवर्ड बताकर एटीएम दे दिया। इसके बाद आरोपियों ने उनके अकाउंट से लाखों रुपये निकलवाए और शॉपिंग की। आरोपियों ने इस दौरान उसके साथ षड़यंत्र कर दुष्कर्म करने व रुपये ऐंठने जारी रखें। बीते फरवरी माह में उसने अपने परिजनों को आरोपियों के षड़यंत्र के बारे में बताया। जब उसके भाई ने अकाउंट स्टेटमेंट निकाली तो उसके अकाउंट से लगभग 34 लाख रुपये निकले मिले। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ पुलिस को शिकायत देने की बात कहीं तो आरोपियों ने पहले तो गलती मानकर उनके रुपये लौटाने की बात कहीं। लेकिन बाद में फोन उठाना बंद कर दिया। जब उसके भाई ने उससे मिलकर बात की तो आरोपी ने रुपये देने से साफ मना कर दिया और दोबारा रुपये मांगने पर उसकी बहन की पुरानी फोटो व वीडियो वायरल करने की धमकी दी। उन्होंने परेशान होकर इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में आरोपी रमन, अमन व उनकी बहन सोनिया के खिलाफ दुष्कर्म, ब्लैकमेल करने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।