फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की को किया अगवा, आरोपी पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
जठलाना थाना क्षेत्र के एक गांव से युवक शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की को अगवा करके ले गया। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। जठलाना थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 10 फरवरी को उसकी 17 वर्षीय लड़की किसी काम से घर से बाहर गई थी मगर उसके बाद वह वापस नहीं लौटी। काफी तलाश करने के बाद भी उसका कुछ भी पता नहीं चला। जांच के दौरान उन्हें मालूम हुआ कि उसकी लड़की को उत्तर प्रदेश के गांव ढीका टपरी निवासी विशाल शादी का झांसा देकर करके ले गया है। उसने आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें