फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाकू की नोक पर नाबालिग से दुराचार का प्रयास, केस

Sat, 21 Sep 2013 12:56 AM IST
यमुनानगर।
विज्ञापन
विज्ञापन
सदर थाना क्षेत्र के एक गांव में घर में घुसकर चाकू की नोक पर किशोरी से दुराचार करने के प्रयास का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ करने और जान से मारने समेत विभिन्न धाराआें के तहत केस दर्जकर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में सदर थाना क्षेत्र के गांव निवासी पीड़िता के चाचा ने बताया कि वीरवार देर रात उसकी 13 साल की भतीजी परिवार के साथ सो रही थी। रात को गांव का ही सचिन उनके घर में घुस गया। आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने चाकू दिखाकर उसकी भतीजी के साथ दुराचार करने का प्रयास किया।

भतीजी के शोर करने पर परिजनाें जाग गए। परिजनों को जागा देख आरोपी किशोरी को जान से मारने की धमकी देकर वहां से फरार हो गया। किशोरी के परिजनाें ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। शुक्रवार देर शाम पुलिस ने इस मामले में आरोपी सचिन के खिलाफ छेड़छाड़ करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में केस दर्जकर लिया है। सदर थाना प्रभारी बरखा राम का कहना है कि मामला दर्जकर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें