यमुनानगर। अपराध शाखा एक की टीम ने अवैध देसी कट्टे व एक कारतूस सहित एक नाबालिग को काबू किया है। आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया। इंचार्ज वीरेंद्र वालिया ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि एक युवक अवैध हथियार के साथ दहिया फॉर्म बुड़िया के पास घूम रहा है। इस सूचना के आधार पर उप निरीक्षक कपिल की टीम ने दबिश देकर आरोपी को अवैध हथियार के साथ काबू किया। जांच में आरोपी नाबालिग निकला। संवाद