फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: मंत्री ने 14 परिवादों का किया मौके पर निपटान

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला लोक सम्पर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक लघु सचिवालय में महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री कमलेश ढांडा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में 16 परिवाद रखे गए जिनमें से 14 परिवादों का मौके पर ही निपटान करके फाइल कर दिया तथा शेष 2 परिवादों को आगामी बैठक तक लंबित रखने के निर्देश दिए। मंत्री ने जुबैदा पत्नी गुलफाम निवासी जसवंत कॉलोनी की शिकायत पर सिविल सर्जन को निर्देश दिए कि वह शिकायतकर्ता की माता का सरकारी स्तर पर इलाज करवाए। एक अन्य परिवाद में देवी चंद निवासी बाड़ी माजरा की मांग थी कि उनके जोहड़ की सफाई की जाए, वहां पर गंदगी ज्यादा फैलती है। इसके लिए मंत्री ने नगर निगम के आयुक्त को आदेश दिए कि जल्द ही इसकी सफाई करवाई जाए। इस बारे नगर निगम के अधीक्षक अभियंता ने बताया कि इस जोहड़ की सफाई के लिए 17 लाख 40 हजार रुपये अलॉट किए गए हैं, जून के अंत तक यह कार्य हो जाएगा। एक अन्य शिकायत पर चमन लाल ने बताया कि उनके वार्ड 18 फर्कपुर में गंदगी का माहौल है। इस क्षेत्र के निवासी खाली पड़े जोहड़ में एक पार्क बनवाना चाहते है जबकि वहां के पार्षद वहां कम्युनिटी सेंटर बनाना चाहते हैं।
विज्ञापन


इसी दौरान गांव सुग के हरिंद्र पाल सिंह की शिकायत थी कि उनकी जमीन में नाले का गंदा पानी आता है, कई बार शिकायत करने के बाद भी अधिकारियों द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है और मेरी फसल खराब हो रही है। मंत्री ने संज्ञान लेते हुए कहा कि नाला बनाया जाए ताकि किसान की फसल खराब न हो। इसी प्रकार राजिंद्र सिंह चहल ने बताया कि कोतरखाना खंड सरस्वती नगर में सड़क बनाने के लिए ग्रांट आई हुई है, परंतु अभी तक संबंधित विभाग के अधिकारियों द्वारा पक्का रास्ता नही बनाया गया है। इस पर मंत्री ने जिला परिषद के सीईओ नवीन आहूजा को कहा कि वह सारे कार्य की जांच करके अगली बैठक में रिपोर्ट प्रस्तुत करें कि ग्रांट आने के बावजूद भी विकास कार्य क्यू नही करवाए गए। बैठक में 3 शिकायतें पुलिस से संबंधित थी जिनका आपसी रजामंदी से समझौता हो गया।

जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में सफीलपुर के रामपाल ने कहा कि सफीलपुर ब्लॉक बिलासपुर से गांव मुगलवाली का रास्ता कई सालों से चार किलोमीटर तक खराब है। इस पर कुछ लोगों ने कब्जा कर रखा था अब वह कब्जा भी छोड़ दिया है। यह सड़क 25 गांवों को जोड़ती है। इसी प्रकार मोनिका व अन्य शाहपुर जटान की लड़कियों ने शिकायत दी थी कि वह गरीब परिवार से संबंध रखती है। उनके गांव में वर्ष 2020 में सिलाई सेंटर चल रहा था जिसमें करीब 25 लड़कियां सिलाई का प्रशिक्षण लिया, विभाग द्वारा इन लड़कियों को मुफ्त सिलाई मशीन देनी थी परंतु अभी तक किसी को सिलाई मशीन नहीं दी गई। इस पर मंत्री ने कहा कि शीघ्र अति शीघ्र किसी भी फंड से इन लड़कियों को मशीन दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें