फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: दरबार लगाकर मंत्री ने सुनी लोगों की समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
जगाधरी। स्कूल शिक्षा मंत्री कंवरपाल ने अपने कार्यालय में शुक्रवार को जनता दरबार लगाया। इसमें यमुनानगर सहित कई जिलों से लोग अपनी समस्याएं व काम लेकर पहुंचे। इस दौरान लोगों ने बिजली, नगरनिगम, पुलिस, शिक्षा, जन स्वास्थ्य विभाग सहित विकास के मुद्दे रखे। इस पर मंत्री ने संबंधित अधिकारियों से बात कर समाधान के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार जनहित में कार्य कर रही है और इसके लिए कई योजनाएं चला रही है। उन्होंने कहा कि तीन लाख रुपये तक की सालाना आय वालों को बुढ़ापा पेंशन 2750 रुपये दिया जा रहा है। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से सरकारी योजनाओं का लाभ लेने का आह्वान किया। मंत्री ने कहा कि पीपीपी में दर्ज आय के आधार पर करीब 80 हजार लोगों की पेंशन बिना किसी भागदौड़ के बन गई है। पात्रों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ते हैं। हरियाणा पहला राज्य है जहां अब विधुर को भी 40 साल की आयु के बाद 2750 रुपये महीना पेंशन दिया जाएगा। वहीं 45 से 60 वर्ष के अविवाहित को भी पेंशन देने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें