जिला परिषद कार्यालय में अधिकारियों से बात करते मंत्री कृष्ण लाल पंवार। डीआईपीआरओ
यमुनानगर। विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने सोमवार शाम जिला परिषद कार्यालय जगाधरी का औचक निरीक्षण किया। मौके पर अध्यक्ष जिला परिषद रमेश चंद ठसका, मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुशील कुमार, उप मुख्य कार्यकारी अधिकारी, कार्यकारी अभियंतजा, पंचायती राज व कार्यकारी अभियंता रहे मौजूद रहे।
कैबिनेट मंत्री ने मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद् से जिला परिषद के अन्तर्गत चल रहे विकास कार्यों को गुणवत्तापूर्वक व समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने बारे विचार-विमर्श किया। विभिन्न मदों में उपलब्ध फंड व कार्यों के आवंटन बारे जानकारी ली गई। मंत्री ने इसके अतिरिक्त जनसाधारण को आ रही समस्याओं व उनके जल्द से जल्द समाधान करने बारे भी दिशा निर्देश दिए। संवाद