फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: करोड़ों के चावल हड़पने में मिल मालिक नामजद

Wed, 19 Mar 2025 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। सरस्वती नगर स्थित मैसर्स शाकंभरी इंटरनेशनल राइस मिल के मालिक राजन अग्रवाल पर तीन करोड़ 62 लाख 91 हजार रुपये के चावल गबन करने का आरोप लगा है। हैफेड मैनेजर ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। छप्पर थाना पुलिस ने आरोपी मिल मालिक के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
हैफेड मैनेजर शीशपाल गौरी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि राजन अग्रवाल का सरस्वती नगर में मैसर्स शाकंभरी इंटरनेशनल के नाम से राइस मिल है। 2024 में हैफेड द्वारा मिल को 38592 क्विंटल सरकारी धान दी गई थी। जिसके बदले उससे 25856 क्विंटल चावल लेने थे। मगर इस दौरान राजन अग्रवाल सरकारी धान के पूरे चावल सरकार को वापस नहीं कर पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजन अग्रवाल की तरफ 11249.83 क्विंटल चावल बकाया है, जिसकी कीमत करीब तीन करोड़ 62 लाख 91 हजार रुपये है। जांच आरोपी राजन अग्रवाल को इस संबंध में कई बार नोटिस देकर चावल की रिकवरी के बारे में लिखा गया। इसके बाद भी आरोपी की ओर से चावल नहीं दिए गए। इस पर आरोपी राजन अग्रवाल के खिलाफ थाना छप्पर में शिकायत दी गई। पुलिस ने आरोपी राजन के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें