फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: मिल्क खास विद्यालय बना खंड का सबसे सुंदर स्कूल

Fri, 17 Jan 2025 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलासपुर (व्यासपुर)। खंड बिलासपुर में मुख्यमंत्री स्कूल सौंदर्यीकरण प्रतियोगिता के विजेता स्कूलों के नाम घोषित कर दिए गए। प्राथमिक विंग में राजकीय प्राथमिक पाठशाला मिल्क खास ने अन्य सभी स्कूलों को पछाड़ते हुए सबसे सुंदर विद्यालय का दर्जा प्राप्त किया। स्कूल को पुरस्कार स्वरूप 50 हजार रुपये का इनाम देकर सम्मानित किया गया।
स्कूल के सौंदर्यीकरण प्रतियोगिता में पहला स्थान पाने पर स्कूल में बच्चों के अभिभावक अध्यापकों को बधाई देने के लिए पहुंचने लगे है। राजकीय प्राथमिक पाठशाला मिल्क खास के इंचार्ज पवन कश्यप ने बताया कि मुख्याध्यापक कर्म सिंह राठी के मार्गदर्शन में स्कूल को सबसे सुंदर चुना गया है। एसडीएम जसपाल गिल की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री स्कूल सौंदर्यीकरण प्रतियोगिता के निरीक्षण के लिए टीम बनाई गई।
विज्ञापन

टीम की ओर से खंड के विभिन्न सरकारी स्कूलों का निरीक्षण किया गया। टीम ने विद्यालय के कक्षा कक्ष, शौचालय, विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियां, मिड डे मील, किचन गार्डन सहित अन्य गतिविधियों का बारीकी से निरीक्षण किया। जिसके आधार पर राजकीय प्राथमिक विद्यालय मिल्क खास के विद्यालय को खंड स्तर पर पहले स्थान के लिए चुना गया।
इससे पूर्व वर्ष 2015-16 में अध्यापक पवन कश्यप ने राजकीय प्राथमिक स्कूल फेरूवाला में इंचार्ज के रूप में कार्य करते हुए खंड व जिला स्तर पर सौंदर्यीकरण प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल किया था। अब एक बार फिर उनके नेतृत्व में मिल्क खास के विद्यालय ने खंड स्तर प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
पवन कश्यप ने ने बताया कि विद्यालय को पूरी तरह से प्रिंट रिच बनाया हुआ है। इससे शिक्षण कार्य करने में मदद मिलती है। बच्चों को नई शिक्षा नीति के अनुरूप शिक्षण कार्य करवाने व कक्षा में बैठने की व्यवस्था को बनाया हुआ है। बच्चों के लिए रीडिंग कार्नर, पजल कार्नर, विद्यार्थी गतिविधि कोना को बनाया हुआ है।
विज्ञापन

अब विद्यालय जिला व प्रदेश स्तर की सौंदर्यीकरण प्रतियोगिता के लिए भी तैयारी करेगा। इनाम में मिली पुरस्कार की राशि को विद्यालय के कार्य के लिए खर्च किया जाएगा। इसके लिए स्कूल के अध्यापक रणजीत सिंह, मनीष कुमार, बलजीत सिंह, यशपाल, सुरेंद्र, रूपा चौधरी ने विशेष योगदान दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें