फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: एनसीसी कैडेट को दिया गया सैन्य प्रशिक्षण

Sun, 11 Oct 2026 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
प्रशिक्षण शिविर के दौरान अभ्यास करते एनसीसी कैडेड्स। संस्थान - फोटो : Archive
विज्ञापन
व्यासपुर। 14 हरियाणा बटालियन एनसीसी की ओर से कपालमोचन में चल रहा दस दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का समापन हो गया। शिविर में 12 शैक्षणिक संस्थानों के 450 कैडेट्स और आठ एसोसिएट एनसीसी अधिकारियों व केयरटेकर अधिकारियों ने भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान कैडेट्स को सैन्य गतिविधियों के साथ अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और टीम भावना विकसित करने का प्रशिक्षण दिया गया। समापन पर अंबाला ग्रुप एनसीसी के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर रोहित सहगल, वीएसएम ने शिविर का दौरा किया। उन्होंने विभिन्न प्रशिक्षण गतिविधियों का निरीक्षण किया और कैडेट्स से संवाद किया। शिविर के दौरान गणतंत्र दिवस शिविर (आरडीसी) की तैयारियों के तहत ड्रिल और सांस्कृतिक अभ्यास करवाए गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें