फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: मिलनप्रीत और शिप्रा बनीं मिस फेयरवेल

Fri, 24 Apr 2026 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
डीएवी गर्ल्स कॉलेज की विजेता छात्राओं के साथ शिक्षिकाएं। संस्थान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। डीएवी गर्ल्स कॉलेज में वीरवार को वरिष्ठ छात्राओं के लिए विदाई समारोह करवाया गया। इसका थीम संस्कृति में रची-बसी, शालीनता में चमकती रखा गया। इस दौरान एमकॉम फाइनल की मिलनप्रीत व बीकॉम अंतिम वर्ष की शिप्रा को मिस फेयरवेल के खिताब से नवाजा गया।
इस दौरान बुलबुल वर्मा व अंशिका गर्ग को मिस थीम चुना गया। बीकॉम की अस्मिता को मिस एलिगेंट का खिताब दिया गया। वानी को वन मिलियन डॉलर स्माइल का खिताब दिया गया। दक्षिता व क्यूंसी को भी खिताब से नवाजा गया। कॉलेज प्राचार्या डॉ. सुरिंद्र कौर ने विजेताओं को सम्मानित किया। छात्राओं ने हिंदी, पंजाबी, हरियाणवी, वेस्टर्न गीतों पर डांस कर समां बांध दिया। छात्राओं ने हिंदी, पंजाबी, हरियाणवी व वेस्टर्न गीतों पर डांस कर खूब तालियां बटोरीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्राओं ने सामूहिक सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत कर अपनी कला का प्रदर्शन किया। कनिष्का एंड ग्रुप ने तारे गिन गिन मैं तो जागा रातों नूं गीत पर जमकर डांस किया। सुप्रिया ने तेरी बिन सुनै परदेशी गीत पर ब्रेक डांस प्रस्तुत कर खूब तालियां बटौरी। प्रीधि एंड ग्रुप ने पंजाबी गीत प्रस्तुत कर सभी का मंत्रमुग्ध कर दिया। कामना, दिशा व चाहत ने बोलो तारा रारा, बोलो तारा रारा गीत पर खूब धमाल मचाया। इस दौरान निर्णायक मंडल में शामिल कनिका, शैली व साक्षी शामिल रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें