मिलक झबालियां निवासी 52 वर्षीय रामरतन 16 जुलाई से लापता हैं। उनके भाई नैब सिंह की शिकायत पर पुलिस केस दर्ज कर लापता की तलाश कर रही है। नैब सिंह ने बताया कि उनका अविवाहित भाई रामरतन पहले भी कई बार घर से चला जाता था। 16 जुलाई को भी घर से कहीं चला गया, लेकिन अभी तक वापस नहीं लौटा। रिश्तेदारों के यहां भी पता किया, वहां भी उनका पता नहीं चला। तब इसकी शिकायत पुलिस को दी।