फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत

Fri, 26 Jun 2026 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। मुस्तफाबाद और बराड़ा रेलवे स्टेशन के बीच ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात अधेड़ की मौत हो गई। जीआरपी के अनुसार बुधवार रात शव रेलवे लाइन के निकट मिला और मृतक के माथे पर गंभीर चोट थी। दोनों टांगें और दोनों बाजू टूटी हुई थीं। प्रथम दृष्टया मामला ट्रेन की चपेट में आने का प्रतीत हो रहा है। मृतक की उम्र करीब 50 वर्ष है। मृतक की बाजू पर त्रिशूल, ओम और डमरू का टैटू बना हुआ है, जिसे पहचान का महत्वपूर्ण आधार माना जा रहा है। जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल यमुनानगर की मोर्चरी में रखवा दिया है। 72 घंटे बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें