फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: हादसे में घायल अधेड़ ने तोड़ा दम

Mon, 27 Oct 2025 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। गांव दुसानी के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हुए अधेड़ की चंडीगढ़ पीजीआई में इलाज के दौरान मौत हो गई। सदर यमुनानगर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त का प्रयास किया। मृतक की पहचान न होने पर पुलिस ने शव को जिला नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया। जांच अधिकारी बलविंद्र सिंह के अनुसार यह हादसा 15 अक्तूबर को हुआ था। घायल को स्थानीय अस्पताल से चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया गया था। प्रत्यक्षदर्शी बाडी माजरा निवासी सूरज के बयान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर मृतक की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें