फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: मालगाड़ी की चपेट में आने से अधेड़ की गई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। यमुना नहर रेलवे पुल के पास शनिवार रात एक अधेड़ की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक आजादनगर निवासी 51 वर्षीय प्रवीण कुमार घर से कीर्तन में जाने की बात कहकर गया था।
विज्ञापन

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वह कुछ समय से बेरोजगारी के कारण मानसिक तनाव में था। सूचना मिलने पर जीआरपी ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और जांच शुरू कर दी। जीआरपी को स्टेशन मास्टर से सूचना मिली थी कि यमुना नहर पुल के पास एक अधेड़ सहारनपुर की ओर से आने वाली एक मालगाड़ी की चपेट में आ गया है। जांच अधिकारी कुलदीप ने बताया कि रविवार सुबह आजादनगर से पहुंचे लोगों ने बताया कि मृतक प्रवीण कुमार आजादनगर का रहने वाला था। बाइक भी रेलवे अंडरपास के पास खड़ी मिली। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें