यमुनानगर/रादौर। मिड डे मील वर्कर्स यूनियन के कर्मचारियों ने मांगों के समर्थन में यमुनानगर विधायक घनश्याम दास अरोड़ा व रादौर विधायक श्याम सिंह राणा के बेटे नेपाल सिंह को ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर राज्य सचिव शरबती ने कहा कि राज्य सरकार मिड डे मील वर्कर्स की समस्याओं की अनदेखी कर रही है। इससे वर्कर्स आर्थिक तंगी झेल रही है।
उन्होंने कहा कि इतनी महंगाई में जीवन चलाना मुश्किल है। इन हालात में प्रदेश की मिड डे मील वर्कर्स लंबित मांगों के लिए तीन अगस्त को पानीपत में शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा के निवास स्थान पर विरोध प्रदर्शन करेंगी। मौके सीटू प्रधान रामकुमार कांबोज, मिड डे मील वर्कर्स यूनियन से जिला सचिव कविता शर्मा, उषा, ममता, सुरेंद्र, सीटू नेता रोशनलाल व जापान मौजूद रहे। संवाद