रैली निकालते सनातन धर्म वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थी। संस्थान
- फोटो : 1
जगाधरी। सनातन धर्म वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में हर घर तिरंगा यात्रा अभियान के अंतर्गत रैली निकाली गई। शुभारंभ प्राचार्य सतीश कुमार गर्ग ने हरी झंडी दिखाकर किया। स्वयंसेवकों ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ उत्साह और अनुशासन से रैली निकाली। रैली विद्यालय परिसर से निकलकर आसपास के मोहल्ले व मार्गों से होते हुए वापस विद्यालय में संपन्न हुई। इस दौरान विद्यार्थियों ने राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता और तिरंगे के सम्मान का संदेश दिया। रैली का विभिन्न स्थानों पर लोगों ने स्वागत किया। प्राचार्य ने कहा तिरंगा यात्रा से स्वयंसेवकों में देश के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत किया। संवाद