फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: पेंटिंग बनाकर दिया ऊर्जा संरक्षण के संदेश

Sat, 18 Oct 2025 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
पेंटिंग का अवलोकन करतीं प्रधानाचार्या। संस्थान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गांव दामला में विद्यार्थियों के बीच ऊर्जा संरक्षण विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता कराई गई। आयोजन भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड व शिक्षा विभाग की ओर से किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने रचनात्मकता व जागरूकता के माध्यम से ऊर्जा संरक्षण के संदेश प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में जूनियर ग्रुप (ए) व सीनियर ग्रुप (बी) के तहत विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। प्रस्तुत पेंटिंग्स में श्रेष्ठ कृतियों को जिला स्तर पर खंड संसाधन कार्यालय जगाधरी में राज्य स्तरीय चयन के लिए प्रेषित किया गया। आयोजन में विद्यालय के विज्ञान अध्यापक दर्शन लाल, पीजीटी कंप्यूटर संदीप कुमार, कला अध्यापक तेजिंदर कुमार व ललित कला पीजीटी किरण कुमार व अन्य अध्यापकों का योगदान रहा। प्रधानाचार्य ज्योत्सना जैन ने सभी पेंटिंग्स का अवलोकन किया। विद्यार्थियों से प्रतियोगिता की थीम से संबंधित प्रश्न पूछे तथा ऊर्जा संरक्षण के व्यावहारिक सुझाव दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें