फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: विद्यार्थियों को दिया स्वच्छता का संदेश

Sun, 12 Jul 2026 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान मौजूद विद्यार्थी, अध्यापक व अन्य। संस्थान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। नगर निगम की स्वच्छ भारत मिशन शहरी टीम ने सफाई अपनाओ, बीमारी भगाओ अभियान के तहत राजकीय माध्यमिक विद्यालय, गोविंदपुरी में जागरूकता कार्यक्रम करवाया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को स्वच्छता अपनाकर डायरिया इत्यादि बीमारियों से बचाव के उपाय बताए। वहीं स्टॉप डायरिया अभियान की जानकारी भी साझा की।
स्वच्छ भारत मिशन के आईईसी विशेषज्ञ आकाश कुमार ने विद्यार्थियों को नियमित रूप से साबुन से हाथ धोने, स्वच्छ पेयजल का उपयोग करने, शौचालय का प्रयोग करने और आसपास साफ-सफाई बनाए रखने के महत्व से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि डायरिया होने की स्थिति में ओआरएस और जिंक का समय पर उपयोग बेहद जरूरी है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में ठोस कचरा प्रबंधन पर भी विद्यार्थियों को जागरूक करते हुए गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग रखने तथा उसके वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण की जानकारी दी गई। स्वच्छ भारत मिशन के सहायक गगन ने कहा कि अभियान का उद्देश्य बच्चों में स्वच्छता, स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता विकसित करना है।
विज्ञापन

उन्होंने विद्यार्थियों से अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी स्वच्छता के प्रति प्रेरित करने की अपील की। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने स्वच्छता बनाए रखने और अपने आसपास का वातावरण साफ रखने का संकल्प लिया। इस दौरान विद्यार्थियों को स्वच्छता के संदेश देने से संबंधित सामग्री वितरित की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें