बच्चों को सम्मानित करते सैनी राष्ट्रीय पंचायत के पदाधिकारी। स्वयं
यमुनानगर। सैनी राष्ट्रीय पंचायत रटौली रोड के प्रांगण में आयोजित मासिक बैठक शनिवार को प्रधान बाल किशन सैनी की देखरेख में हुई। बैठक में समाज सेविका सावित्री बाई फुले के जन्म दिवस के अवसर पर समिति ने होनहार विद्यार्थियों को शिक्षा जगत में उत्कृष्ट योगदान देने पर सम्मानित किया। अध्यक्ष पवन सैनी ने कहा कि यदि कोई बच्चा आर्थिक सहायता के लिए सैनी समाज से किसी भी तरह से मदद चाहे तो समिति हर संभव कोशिश कर बच्चों को शिक्षित करने का प्रयास करेंगे। उन्होंने बच्चे हर्षित और युवान सैनी ने भी सावित्री बाई फुले के जीवन पर विचार प्रकट किए। संवाद