फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: मेधावी विद्यार्थियों को स्कूल में किया सम्मानित

Thu, 16 May 2024 06:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जगाधरी। सीबीएसई की परीक्षा में एसडी मॉडल स्कूल के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। इस दौरान दसवीं के 44 और 12वीं के 39 विद्यार्थियों ने मेरिट में स्थान पाया। शानदार परिणाम आने पर स्कूल में अभिभावकों को आमंत्रित किया गया। यहां विद्यार्थियों व अभिभावकों का मुंह मीठा करवाकर खुशी मनाई गई।
विज्ञापन

प्राचार्या गीतांजलि शर्मा ने बताया कि दसवीं के कुल 211 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। जिसमें से 44 ने मेरिट और 76 ने प्रथम श्रेणी में स्थान पाया। वंशिका ने सर्वाधिक 96 प्रतिशत अंक लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं 12वीं के कुल 162 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। जिसमें से 39 विद्यार्थियों ने मेरिट में स्थान पाया। वहीं 64 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण करके विद्यालय का नाम रोशन किया। मेडिकल में अदिति ने 92.2, नॉन मेडिकल में राशि ने 88 व आर्ट्स संकाय में मिष्टी शर्मा ने 92 प्रतिशत अंक लेकर प्रथम स्थान पाया। जबकि वाणिज्य में सुहानी 85.4 प्रतिशत अंक प्रथम रही। प्राचार्या ने बताया कि अदिति, कृष्णा कौशिक, राशि गर्ग, भव्या, अमितजोत सिंह, निलेश, पारखी, विनायक शर्मा, सुहानी थापा, दीक्षा धीमान, अंशिका, कृष गोयल, आर्यन, हनीशा, हसन सोनी, कृष, सुहानी, संचेतन, मयंक राणा, हर्षित शर्मा, जिया रानी, अनामिका, प्राची, पीयूष, राघव, खुशी कांबोज, नरेंद्र, प्रभु शर्मा, सिमरप्रीत सिंह, समरिंद्र सिंह, मिस्टी, रोहिन श्योरान, रजत वर्मा, अखिल, मुस्कान, अनुष्का, शिवम, श्रेया लालर, पर्व ने विज्ञान, कला व वाणिज्य संकाय में मेरिट श्रेणी में स्थान पाया है। इसके अलावा दसवीं में वंशिका, कार्णिक, पीयूष, ऋषभ वर्मा, श्रीयान, सूर्यांश, लवलीन, हितेश, हिमांशी, भावना, भूमिका, प्रीत सिंह, नीलाक्षी, समीक्षा, महक, लवी वर्मा, सिद्धि, उर्वशी, खुशदीप सिंह, भव्य, आरती जारोदिया, पार्थ, श्रद्धा, श्रुति, स्नेहा रानी, सार्थक, मो. नसीम अहमद, जसलीन कौर, ज्योति, वंशिका, अदिति, अमरजीत सिंह, रवि यादव, पुष्कर, वरुण वर्मा, नेहा, समीक्षा, नमन कुमार, वंशिका, सारांश शर्मा, अक्षत, जसप्रीत सिंह, मनजोत कौर, तरनजोत सिंह ने मेरिट में स्थान पाया। प्राचार्या ने कहा कि सभी विद्यार्थियों को स्कूल समारोह में सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें